top of page

श्री. बी. एल. आच्छा 

श्री बी.एल. आच्छा जी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (राज.) से अधिस्नातक की उपाधि प्राप्त की।

 

वह सन 1972 से 2015 तक उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के शासकीय महाविद्यालयों प्राध्यापक के रूप में सेवारत रहें। उनके द्वारा लिखित अनेक पुस्तकें जिनमें आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास, सर्जनात्मक भाषा और आलोचना, जल टूटता हुआ की पहचान, आस्था के बैंगन(व्यंग्य), पिताजी का डैडी संस्करण (व्यंग्य),  सृजन का अंतर्पाठः रचनात्मक समीक्षा (प्रकाश्य, केंद्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा प्रकाशन हेतु वित्तीय सहायता स्वीकृत), संपादन-सृजन संवाद लघुकथा विशेषांक (242 पृष्ठ), प्रेमचंद सृजन पीठ, संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन, हिन्दी की कालजयी लघुकथाएँ, दिशा प्रकाशन, दिल्ली में 85पृष्ठों की भूमिका, पड़ाव और पड़ताल के 32खंडों में  शीर्ष लघुकथाकारों पर पुस्तकाकार समीक्षाएँ, विशेष-मुंबई विश्वविद्यालय के बी.ए. द्वितीय वर्ष हिन्दी साहित्य के पाठ्यक्रम  की पुस्तक व्यंग्य वीथी में व्यंग्य रचना संकलित प्रकाशित हो चुकी हैं।

 

उन्हें भारत की अनेक संस्थाओं द्वारा उनकी अमूल्य हिन्दी सेवा के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें डॉक्टर देवराज उपाध्याय आलोचना पुरस्कार  राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, पं. नंददुलारे वाजपेयी आलोचना पुरस्कार मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल, डॉ. संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल, लघुकथा समालोचना सम्मान क्षितिज (साहित्य संस्था) इंदौर, शताब्दी सम्मान, मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर आदि प्रमुख हैं।

 

बी.एल. आच्छा जी की अनेक रचनाएँ, नई दुनिया, अमृत उजाला, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, लोकमत, दैनिक ट्रिब्यून, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, सारिका, सरिता, वीणा, साहित्य अमृत, साक्षात्कार, गगनांचल, शीराज़ा, मधुमती, अक्षरा, अक्सर, अभिनव प्रसंगवश, समावर्तन, हिन्दी चेतना, विश्व गाथा, उत्तर प्रदेश, साहित्य भारती, समकालीन भारतीय साहित्य अभिसूचक, आदि अनेक समाचार पत्र- पत्रिकओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति इंदौर ने द्वारा सन 2021 के शताब्दी सम्मान के लिए चयनित किया जा चुका है।

 

संपर्क – फ़्लैट संख्या 701, टावर- 27 नार्थ टाउन, स्टेफेन्सन रोड़, पेराम्बुर, चैन्नई, तमिलनाडु, पिन- 600012, 

संपर्क: दूरध्वनि: 9425083335,

अणुमेल: balulalachha@yahoo.com 

BLAachha.jpg
bottom of page